‘मन की बात’ के पुरे हुए 100 एपिसोड, पूरी दुनिया सुन सकेगी प्रधानमंत्री मोदी की बात

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आज 100 एपिसोड पूरे हो जाएंगे। हर महीने के अंतिम रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम को खूब पसंद....

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आज 100 एपिसोड पूरे हो जाएंगे। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को खूब पसंद किया जाता है। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी और करोड़ों लोग इसे लाइव सुन सकते हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड होने पर कहा कि इससे मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता का पता चलता है और लोग इस बात की तारीफ करते हैं कि पीएम मोदी सामाजिक मुद्दों में भी अपना योगदान देते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की है कि वह मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुने। पीएम ने कहा कि इस रेडियो कार्यक्रम की यात्रा बेहद खास रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान देशवासियों की कलेक्टिव स्प्रिट का उत्सव मनाया जाएगा। बता दें कि 3 अक्टूबर 2014 को पहली बार मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री महिलाओं, बच्चों, किसानों और युवाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर बात करते हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मन की बात एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है और यह हमारी याद में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री देशवासियों को हर महीने लगातार बिना किसी ब्रेक के संबोधित करते हैं। आज उस कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हो रहे हैं। खास बात ये है कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कभी भी राजनीति या राजनीति से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं की और सिर्फ देश और देशवासियों से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी।

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आज 100 एपिसोड पूरे हो जाएंगे। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को खूब पसंद किया जाता है। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी और करोड़ों लोग इसे लाइव सुन सकते हैं।

Accherishteyयह भी पढ़ें: कंझावला जैसी घटना: 350 मीटर तक घसीटा गया ई रिक्शा चालक को, कई अंगो की दिखने लगी हड्डियां

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!