देश

वैष्णो देवी में भगदड़ की वजह से हुई 12 लोगों की मौत, 15 लोग हुए घायल

वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार रात यानि 1 जनवरी के दिन हुई भगदड़ के चलते 12 लोगो की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए है

वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार रात यानि 1 जनवरी के दिन हुई भगदड़ के चलते 12 लोगो की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए है। मृतकों में अभी तक 8 लोगो की पहचान हुई है। जिनमें से 4 ग़ाज़ियाबाद के, 2 दिल्ली और 1-1  हरियाणा के और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले है। बता दे कि 15 घायल लोगों में से 4 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

हादसे में हुई जिन लोगों की मौत 

1. श्वेता सिंह, उम्र- 35 
पति का नाम- विक्रांत सिंह 
ग़ाज़ियाबाद 

2. डॉ. अरुणा प्रताप सिंह, उम्र- 30 
पिता का नाम- सत प्रकाश सिंह
गोरखपुर 

3. वनीत कुमार, उम्र- 38 
पिता का नाम- वीरमपाल सिंह 
सहरानपुर 

4. धरमवीर सिंह,
उम्र- 35 
सहारनपुर

5. विनय कुमार,
उम्र- 24 

पिता का नाम- महेश चंद्र

भादेरपुर, दिल्ली 

6. सोनू पांडेय,
उम्र- 24 

पिता का नाम- नरिंदर पांडेय 

भादेरपुर, दिल्ली 

7. ममता,
उम्र- 38 

पति का नाम- सुरिंदर 

बिरी झज्जर, हरियाणा 

8. धीरज कुमार,
उम्र- 26
 
पिता का नाम- तरलोक कुमार

राजौरी, जम्मू-कश्मीर

भगदड़ का शिकार हुए 4 लोगों की पहचान होनी बाकी है। प्रशासन ने हलात को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। जिससे देश भर के लोग अपने परिजनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है। निचे दिए गए नंबरों पे संपर्क करके घायलों / मृतकों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

01991-234804

01991-234053 

दूसरे हेल्पलाइन नंबर

PCR Katra 01991232010/ 9419145182

PCR Reasi 0199145076/  9622856295

DC Office रियासी कंट्रोल रूम room 01991245763/ 9419839557 

जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने सावधानी रखते हुए यात्रा फिर से शुरू कर दी है। इस बार सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है और भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है।

आपको बता दें कि नए साल के मोके पर वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए काफी बड़ी तादात में लोग पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रात के वक़्त करीब 2.45 बजे यह भगदड़ मच गई इसको लेकर पुलिस-प्रशासन का कहना है कि यहाँ लोगों के दो समूह आपस में भीड़ गए थे जिस से ये हालत पैदा हुए। जबकि चश्मदीदों का ये कहना है कि सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया तो उस के बाद हालत और बिगड़ गए।

बहरहाल, इस पुरे मामले कि जाँच हाई लेवल पर कि जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हालत पे जानकारी लेते हुए हादसे पर दुख जताया है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: ITR filing Last Date: आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख कल

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button