पढ़ाई करते वक्त उठा 26 वर्ष के युवक के सीने में दर्द, 10 सेकंड में मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला समाने आया है। बता दें, बुधवार को दिन में हार्ट अटैक का एक ऐसा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला समाने आया है। बता दें, बुधवार को दिन में हार्ट अटैक का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देख डॉक्टर भी सदमे में हैं। जहाँ पर एक 26 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

पढ़ाई करते वक्त सीने में हुआ दर्द

घरवालों के मुताबिक अक्षित आज दिन में घर पर बैठ पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई करते वक्त उसके सीने में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद उसके पिता स्कूटी पर उसे बैठाकर नजदीकी अस्पताल ले आए।

खुद गया था अस्पताल के अंदर

अस्पताल पहुंचने के बाद वह खुद भागकर अंदर जा रहा था। उसी वक्त लगभग 10 सेकंड के बाद ही वह बेहोश हो गया। तब उसे इमरजेंसी वार्ड में लेकर जाया गया, जहां पर डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के सामने हुई ऐसी घटना से न तो सिर्फ अक्षित के घरवाले बल्कि डॉक्टर भी सदमे में हैं कि आखिर ये क्या हुआ। वहीं इमरजेंसी वार्ड में स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!