30 साल की मॉडल ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
30 साल की एक मॉडल ने होटल के कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी होटल के रूम से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है...

बता दें आत्महत्या के मामले आज कल बढ़ते ही जा रहे है जब लोग जिंदगी से जंग हार जाते है तो उनको आत्महत्या के अलावा कुछ भी नज़र नहीं आता ऐसा ही एक मामला मुंबई से आया है 30 साल की एक मॉडल ने होटल के कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत इस मामले को दर्ज कर लिया है. सुसाइड केस की जांच अभी जारी है. होटल के रूम से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है सुसाइड नोट में उस मॉडल ने लिखा था की क्षमा करें, इसके लिए कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है।
मायानगरी मुंबई कई लोगो के सपनों को जोड़ती है तो कई लोगो के सपनों को भी तोड़ती है इस ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध भरी दुनिया में हर हंसते हुए चेहरे के पीछे एक दर्द भी छिपा होता है मुंबई से एक बार फिर शॉकिंग न्यूज सामने आई है. यहां एक मॉडल ने अपनी जान ले ली है. आत्महत्या से पहले उस मॉडल ने सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां किया।
मुंबई सहर के अंधेरी इलाके में 30 साल की एक मॉडल ने चार बंगला इलाके के होटल में पंखे से लटककर अपनी जान दें दी। इस होटल में एक कमरा किराए पर लेकर मॉडल यहां रहने आई थी। वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत इस मामले को दर्ज कर लिया है. सुसाइड केस की जांच अभी जारी है. उस मॉडल का नाम आकांक्षा मोहन बताया जा रहा है. आकांक्षा मोहन लोखंडवाला की यमुना नगर सोसायटी में रहती थी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब इस मॉडल ने होटल में चेक इन किया था. और रात को खाने का ऑर्डर भी दिया था।
अगले दिन यानी गुरुवार को शॉकिंग खबर सामने आई होटल का वेटर रूम की घंटी लगातार बजा रहा था. उसने कई बार आवाज भी लगाई लेकिन रूम नहीं खुला. उसके बाद वेटर ने इस बात की जानकारी होटल के मैनेजर को दी उसके बाद पुलिस को कॉल कर सारी डिटेल दी. इसके तुरंत बाद होटल में पुलिस आई और रूम को मास्टर चाबी से खोला. फिर जो वहा का मंज़र देखा उनके होश उड़ गए. वहां देखा की मॉडल ने पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया।
उस होटल के रूम से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ इस सुसाइड नोट में मॉडल ने लिखा था की क्षमा करें, इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है. बेवजह किसी को परेशान ना करें. मैं इस जिंदगी से खुश नहीं हूं, मुझे कुछ नहीं चाहिए बस शांति चाहिए . वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत इस मामलें को दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
अभी तक सच सामने नहीं आया है इस मॉडल ने जिंदगी से खुश न होने की वजह से सुसाइड किया है या असली वजह कुछ और है. पुलिस इस केस की तहकीकात कर रही है देखते है कब तक सच सामने आता है
यह भी पढ़े: गुटखा, पान मसाला, सिगरेट और तम्बाकू पर दिल्ली हाई कोर्ट ने हटाया बैन










