मणिपुर में स्कूल बस पलटने से 5 छात्रों की मौत, 20 जख्मी

मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से पांच छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई है। साथ ही इस दौरान 20 अन्य काफी घायल..

आप को बता दें मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से पांच छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई है। साथ ही इस दौरान 20 अन्य काफी घायल भी हुए हैं। ये दुर्घटना राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 55 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ही ओल्ड कछार रोड पर हुई है।

बता दें जानकारी के मुताबिक, थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के ये सभी छात्र दो बसों में नोनी जिले के पास खौपुम के वार्षिक स्कूल अध्ययन के लिए दौरे पर गए। और जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं, अचानक चालक के नियंत्रण खो देने के बाद ही वह पलट गई। और ये भयानक हादसा हो गया।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी कहा है कि आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर उन्हें बहुत गहरा दुख हुआ। बता दे एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और विधायक बचाव अभियान के समन्वय के लिए इस घटनास्थल पर भी पहुंच गए हैं। और बस में सभी छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। और सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए उसी राज्य की राजधानी में ले जाया जा रहा है।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने का दावा किया भी किया जा रहा है। और इस हादसे में कम से कम 15 छात्रों की मौत का दावा भी किया किया गया है। साथ ही कई छात्र गंभीर रूप से भी घायल हो गए हैं। बता दें ये बस यारिपोक के थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल की ही थीं। जो की खौपूम की ओर टूर पर जा रही थीं।

Tax Partnerये भी पढ़े: कोतवाली क्षेत्र में महिला का सिर कुचल कर हत्या, आरोपी फ़रार

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!