दिल्ली से कुल्लू टूरिस्ट से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार रात बड़ा हादसा हुआ। एक टेंपो ट्रैवलर जो की टूरिस्ट से भरी हुई थी वह खाई में जा गिरी, जिससे उसमें जा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रविवार रात बड़ा हादसा हुआ। एक टेंपो ट्रैवलर जो की टूरिस्ट से भरी हुई थी वह खाई में जा गिरी, जिससे उसमें जा रहे सात लोगों की उसी वक्त मौत हो गई जबकि बाकि 10 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को पहले बंजार अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बंजार से बीजेपी विधायक सुरेंद्र शौरी ने रात लगभग 12:45 बजे फेसबुक पर लाइव होकर इस हादसे की जानकारी सभी को दी। उन्होंने सबको बताया कि ट्रैवलर में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सेमत अन्य राज्यों के यात्री थे। बता दें, मृतकों की पहचान करने की पूरी कोशिश की जा रही है। अंधेरा होने के बाद भी बचाव करने के लिए जिला प्रशासन और आस पास के लोगों को धन्यवाद दिया।

घायलों की पहचान:

  • जय अग्रवाल निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश
  • एहसान निवासी फरीदाबाद हरियाणा,
  • अभिनय सिंह निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश
  • राहुल गोस्वामी निवासी हिसार हरियाणा,
  • ऋषभ निवासी नई दिल्ली,
  • अजय निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश,
  • लक्ष्य निवासी जयपुर राजस्थान,
  • निष्ठा निवासी कानपुर,
  • सतीजा निवासी हिसार हरियाणा

तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन;

जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। और अँधेरे में रात 11:35 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेश चला। हादसे में जख्मी 10 में से 5 घायलों को कुल्लू के जोनल अस्पताल में रेफेर कर दिया गया है। जबकि 5 का इलाज बंजार के अस्पताल में ही चल रहा है।

Insta loan services

यह भी पढ़े: केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते मे हुई 4% बढ़ोतरी, आदेश जारी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!