प्रताप विहार में एक घर में लगी आग, हर तरफ फैला धुएं का गुबार
दिल्ली एनसीआर के प्रताप विहार में वीरवार की सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। दूध वाले ने आग लगा देख भवन स्वामी को इस मामले की

Ghaziabad news: दिल्ली एनसीआर के प्रताप विहार में वीरवार की सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। दूध वाले ने आग लगा देख भवन स्वामी को इस मामले की जानकारी दी। जिसके बाद सभी घर के लोग घर से बाहर सुरक्षित निकल आए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।
हादसे का कारन से शुरुआती जांच में एमसीबी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार प्रताप विहार सेक्टर-11 निवासी रमेश भदौरिया वीरवार को सुबह तड़के योग करने गए थे।
सुबह करीब पौने छह बजे उनका दूध वाला घर आया तो उसने देखा कि आग लगी हुई है। उसने उसी वक्त फोन पर उन्होंने भवन स्वामी रमेश भदौरिया को मामले की जानकारी दी और घर में मौजूद उनके 5 स्वजन को बाहर निकाला।
यह भी पढ़े: सोने के दाम में आज भारी गिरावट, जल्द करें खरीदारी
मामले की जानकारी दमकल को भी दी गई। दमकल के पहुंचने तक आग तेजी से भूतल को अपनी चपेट में लेकर ऊपर तक पहुंच गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एफएसओ कोतवाली शेषनाथ यादव एवं अन्य दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए दो तरफ से पानी डालकर आग को शांत किया। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल को लगाया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Ghaziabad news उधर, ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक तीन क्षेत्र के अंतर्गत एक फैक्ट्री के बेसमेंट में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई भी व्यक्ति फंसा नहीं। शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग लगने की वजह।









