17 दिन बाद सुरंग से सुरक्षित बाहर आए 41 मजदूर, PM मोदी से हुई फोन पर बात

उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में पिछले कुछ 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को अब सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है

पूरा देश और दुनिया के करोड़ों लोग जिस घड़ी का पिछले 17 दिन से बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे वह अब आखिरकार आ ही गयी जहां मंगलवार उत्तराखंड के सिलक्यारा (उत्तरकाशी) स्थित चारधाम आलवेदर रोड परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में ही 12 नवंबर से फंसे 41 श्रमिकों के अब भारत माता की जय के उद्घोष और आतिशबाजी के बीच सकुशल बाहर आने की अच्छी खबर मिल गयी है।

बता दें कि उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में पिछले कुछ 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को अब सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और अब इससे देश भर में जश्न का माहौल बन चुका हैं जहां पूरा देश इन श्रमिकों के सकुशल बाहर आने का ही कब से इंतजार कर रहा था। साथ ही परिवार के लोग पलकें बिछाए अपने लोगों का इन्तजार कर रहे थे और ऐसे में मजदूरों के बाहर आने के बाद से ही मौके पर मौजूद कई लोगों की आंखें भी भर आई और दूसरी तरफ परिजनों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।

देखा जाए तो देश के आठ राज्यों के रहने वाले इन 41 श्रमिकों के यहां जश्न का अब माहौल बना हुआ है और एक मज़दूर के रिश्तेदार ने बताया कि वो पिछले दो हफ़्तों से इस दिन का इंतज़ार कर रहे थे और आज उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। वही सबसे ज्यादा जश्न का माहौल झारखण्ड में है, क्योंकि टनल के अंदर झारखंड के कुल 15 लोग फंसे हुए थे और इसके साथ ही उत्तराखंड के 2, हिमाचल प्रदेश का एक, यूपी के 8, असम के 2, बिहार के 5, पश्चिम बंगाल के 3 और ओडिशा के 5 मजदूर फंसे हुए थे।

PM मोदी से हुई बात

हालाँकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग से सकुशल बाहर निकाले गए श्रमिकों से फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली और इनका हौसला भी बढ़ाया। इससे पहले प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बात कर श्रमिकों को सुरंग से निकाले जाने के बाद उनके लिए की गई व्यवस्थाओं की भी सारी जानकारी ली। वही इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मजदूरों की तारीफ की और कहा, ‘आप सबपर बाबा केदारनाथ की कृपा रही. और संकट में आपने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया। साथ ही आपके परिवारों द्वारा भी हमारा साथ दिया और ये रेस्क्यू ऑपरेशन मानवता और टीम वर्क का अद्भूत मिसाल है। ’

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!