हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग में मास्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम AICTE ने किया शुरू
कार्यक्रम भारत सरकार के राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत किया गया है डिजाइन, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

भारत सरकार के राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) ने हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग में मास्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य एचपीसी के क्षेत्र में क्षमता का निर्माण करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संकाय सदस्यों को एचपीसी के क्षेत्र में उन्नत ज्ञान, कौशल, और विशेषज्ञता से लैस किया जाएगा।
एआईसीटीई ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग (सी-डैक) के सहयोग से इस हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग के मास्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम को शुरू किया है। इसके तहत एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित संस्थानों के संकाय सदस्यों को हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा, और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भविष्य में आने वाली चुनौतियों के सामना करने के लिए इस मास्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम को पूरा करने वाले संकाय सदस्यों को एचपीसी के बारे में गहन जानकारी के साथ ही इस क्षेत्र में भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा।
कार्यक्रम में एचपीसी के बेसिक फंडामेंटल, कंप्यूटर आर्किटेक्चर, एचपीसी क्लस्टर, लिनेक्स से लेकर शेल स्क्रिप्टिंग आदि तक को शामिल किया गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जनवरी है, और कार्यक्रम के तहत एक सप्ताह का ऑनलाइन और दो सप्ताह का ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ऑनलाइन प्रशिक्षण 29 जनवरी से शुरू होगा, जबकि ऑफलाइन प्रशिक्षण 5 फरवरी से पुणे और 12 फरवरी को बेंगलुरु में सी-डैक के दो केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। एआईसीटीई अनुमोदित संस्थानों के इच्छुक संकाय सदस्य गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।










