एयर इंडिया यूक्रेन में फँसे 219 नागरिकों को वापस लेकर आई
यूक्रेन से 219 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की पहली फ्लाइट बुखारेस्ट के रास्ते शनिवार को देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी

यूक्रेन से 219 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की पहली फ्लाइट बुखारेस्ट के रास्ते शनिवार को देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। इसके अलावा रोमानिया की राजधानी और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से एक-एक उड़ान रविवार को आने वाली है।
आपको बता दें कि एआई 1944 आज 219 यात्रियों के साथ शाम लगभग 7.50 बजे मुंबई पहुंचे। भारत में सुरक्षित रूप से उतरने के बाद यात्रियों के चेहरे पर खुशी और राहत देखने को मिली। एयर इंडिया ने ट्वीट किया और एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें भारत लौटने पर निकासी के पहला जत्था खुशी से ताली बजाते हुए नजर आ रहा है।
रूस के देश पर आक्रमण के बाद 24 फरवरी की सुबह से ही यूक्रेनी हवाई क्षेत्र को नागरिक हवाई अभियानों के लिए बंद कर दिया गया था। इसलिए, भारत बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से निकासी उड़ानें संचालित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भारतीय नागरिकों की अगवानी के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
अधिकारियों ने मुताबिक रोमानिया और हंगरी की सीमाओं पर पहुंचने वाले भारतीयों को भारतीय अधिकारियों द्वारा सड़क मार्ग से बुखारेस्ट और बुडापेस्ट ले जाया जा रहा है ताकि उनकी निकासी की सुविधा हो सके।
सरकार बचाए गए यात्रियों को निकासी उड़ानों के लिए शुल्क नहीं दे रही थी। इससे पहले दिन में, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि भारत निकासी के संबंध में प्रगति कर रहा है। हमारी टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।
ये भी पढ़े: गुरुग्राम के सीएनजी पंप पर देर रात तीन कर्मचारियों की हत्या