खराब मौसम की वजह से हवाई यात्रा बाधित, अहमदाबाद से दिल्ली आने वाली फ्लाइट डायवर्ट
जैसा की आप सभी जानते है की दिल्ली में प्रदूषण की हालत काफी खराब है। काफी इलाकों मे एक्यूआई 400 के ऊपर चला गया। दिल्ली में ह

जैसा की आप सभी जानते है की दिल्ली में प्रदूषण की हालत काफी खराब है। काफी इलाकों मे एक्यूआई 400 के ऊपर चला गया। दिल्ली में हवा की सेहत खराब हो रही है। केंद्र और दिल्ली सरकार की सख्ती के बाद भी वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं आ रहा। ऐसे में लोग सांस लेने को मजबूर हो रहे है। साथ ही, दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के साथ कम विजिबिलिटी की वजह से विस्तारा एयरलाइंस की दो फ्लाइट डायवर्ट की गई हैं।
विस्तारा एयरलाइंस ने इस को लेकर पोस्ट कर सभी को जानकारी दी है। पोस्ट में यह कहा गया है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम की वजह से अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाला विमान यूके906 को अहमदाबाद वापस भेजा। साथ ही मुंबई से दिल्ली जाने वाली उड़ान यूके954 को जयपुर भेजा गया है।
Flight UK906 from Ahmedabad to Delhi has been diverted to Ahmedabad and flight UK954 from Mumbai to Delhi has been diverted to Jaipur due to bad weather and low visibility at Delhi airport: Vistara pic.twitter.com/DscwR9CjmA
— ANI (@ANI) December 2, 2023
सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस वर्ष नवंबर माह में वर्ष 2022 की तुलना में गंभीर श्रेणी में हवा के दिन तीन गुना बढ़े हैं। यही नहीं बेहद खराब श्रेणी के दिन भी बढ़ गए हैं। 26 दिन सांसों पर संकट रहा। वहीं, चार दिन हवा खराब श्रेणी में रही। इस साल नवंबर माह एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब हवा सामान्य श्रेणी में दर्ज की गई हो।
ख़ास बात तो यह है कि ग्रैप लागू है। ऐसे में वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए सरकारी और प्रशासनिक दावों की कार्यप्रणाली पोल खोली है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषण के बढ़ने का कारन दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में हवा की गति कम हो। जिसके साथ ही दिवाली के बाद पराली जलाने में बढ़ोतरी भी हुई है। इससे वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









