वक्फ बिल को लेकर लोकसभा में आमने-सामने अखिलेश-शाह, सपा प्रमुख ने जोड़ लिए हाथ
लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश हो चूका है। जिसको लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश हो चूका है। जिसको लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और सपा पर पलटवार किया। वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विधेयक पेश कर सबहि लोगों के जवाब दिए। भाजपा सरकार जहां विधेयक को मुस्लिमों के हित में एक सुधारात्मक कदम बता रही तो वहीं विपक्ष पुरजोर विरोध कर रहा है।
विधेयक पेश करते वक्त बताया की सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा कि बीजेपी अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाई। जिस बात पर अमित शाह ने बताया कि सभी पार्टियों को अपने घरो से अध्यक्ष चुनना है। कांग्रेस के जमाने में कमेटियां होती थीं, जो ठप्पा लगाती थीं। हमारी कमेटियां लोकतांत्रिक कमेटी है। इस पर अखिलेश ने हाथ जोड़ लिए।
अमित शाह ने ली चुटकी
अखिलेश यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर मुकाबला हो रहा है। सबसे खराब हिंदू कौन है? भाजपा का अध्यक्ष कौन होगा, यह निर्णय पार्टी नहीं कर पा रही है। अखिलेश का बयान सुन अमित शाह उठे और करारा जवाब देना शुरु किया।
अमित शाह ने कहा कि अखिलेश जी ये कई 5 लोगों की पार्टी नहीं है। ये करोड़ों लोगों की पार्टी है, इसलिए अध्यक्ष का चयन लोकतांत्रिक तरीके से होता है। अमित शाह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जाइए आप 25 वर्ष तक सपा के अध्यक्ष बने रहेंगे।
बिल के विरोध में अखिलेश यादव ने बताया कि यह बिल नाकामियों का बिल है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी का भी निर्णय लिया था पर आज भी कितनी जगहों से नोट निकल रहे हैं। नाकामी किसानों को लेकर भी है। महंगाई को लेकर भी है। क्या गंगा साफ हो गई? क्या स्मार्ट सिटी बन गई? इस बार नाकामी का पर्दा वक्फ बिल बना है, जिसके लिए फैसला होना है उनकी बात को अहमियत नहीं दी गई। कहा कि बीजेपी जब भी कोई नया बिल लाती है तो वो अपनी नाकामी छिपाती है।









