कौशांबी में टॉफ़ी का लालच देकर 5 साल की मासूम से रेप की कोशिश, आरोपी फरार

टॉफी की लालच देकर रिश्ते में लगने वाले भाई ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक टॉफी की लालच देकर रिश्ते में लगने वाले भाई ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की पीड़ित के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी गांव का ही रहने वाला है दरअसल बच्ची अपनी माँ के साथ खेत में गई हुई थी. तभी रिश्ते में लगने वाला भाई उसे टॉफ़ी की ललाच देकर उसे थोड़ी दूर ले गया और उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। बच्ची डर के मारे जोर से चिलाने लगी जिसके बाद उसका बड़ा भाई वहां पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया। पीड़ित का भाई आरोपी को गांव की तरफ ले जा ही रहा था लेकिन तभी आरोपी ने अपने आप को लोगों के बीच घिरता देख उसकी आँख पर हमला किया और वहां से फरार हो गया।

इस मामले का पुलिस को एक वीडियो भी मिला जिसमे बच्ची अपने साथ हुई इस वारदात के बारे में बता रही है। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ कारवाही शुरू कर दी है। SP हेमराज मीना ने बताया कि 5 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसमें 354 आईपीसी के अंतर्गत POSCO एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: Whatsapp ने जारी किया सबसे जबरदस्त फीचर, जानकर उड़ जाएंगे होश

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!