दिल्ली से बाहर जाने वाले दें ध्यान, लागू हो गया है ODD-EVEN

हरियाणा सरकार ने अगले हफ्ते से 4 ज़िलों में ODD-EVEN नियम लागू करने की घोषणा की है, इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत शामिल हैं

हरियाणा सरकार ने अगले हफ्ते से 4 ज़िलों में ODD-EVEN नियम लागू करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि इन 4 ज़िलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत शामिल हैं।

मंगलवार 16 नवंबर को अपर मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा बुलाई गई एमरजेंसी मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है।

इसी के साथ यह भी फैसला किया गया है कि एनसीआर के अंदर आने वाले सभी 14 ज़िलों में सरकारी कर्मचारी Work From Home (घर से काम) करेंगे।

जानकारी के मुताबिक जिन 14 ज़िलों में Work From Home के लिए कहा गया है वह हैं: भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत।

इसके अलावा प्राइवेट प्रतिष्ठानों को भी इसका पालन करने के लिए कहा गया है। ऐसी इंडस्ट्री जहां ऐसी व्यवस्था मुमकिन नहीं है, उन्हें संबंधित उपयुक्त से विशेष रूप से अनुमति लेनी होगी।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: पड़ोस में रहने वाले 2 दोस्तों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची के साथ भी किया बलात्कार का प्रयास

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!