बागेश्वर धाम के बाबा ने सुभाष चंद्र बोस के तर्ज पर कह दी ये बड़ी बात
बागेश्वर धाम के चर्चित पीठाधीश्वर पंडित कृष्ण शास्त्री की कथा छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रही है। ये कथा सुर्खियों में बनी हुई है।

बागेश्वर धाम के चर्चित पीठाधीश्वर पंडित कृष्ण शास्त्री की कथा छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रही है। कई विवादों के बाद बागेश्वर महाराज की ये कथा सुर्खियों में बनी हुई है।
दरअसल, सोमवार को बागेश्वर महाराज ने फिर दिव्य दरबार लगाया और ऐसा बयान दिया जो चर्चा में आ गया। आपकों बता दे कि उन्होनें भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों से कहा, तुम मेरा साथ दो, मैं हिंदू राष्ट्र दूंगा। वहीं पंडित ने ये बयान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तर्ज पर दिया है।
नेताजी ने देश के लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए कई महत्वपूर्ण नारे दिए। वहीं पंडित धीरेंद्र ने कथा में मौजूद लोगों से कहा कि आप चूड़ियां पहनकर मत रहो, ये उंगलियां सिर्फ बागेश्वर धाम पर नहीं बल्कि पूरे सनातन धर्म उठाई गई है।
इसके बाद उन्होनें आगे कहा कि जैसे सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’। मैं कहता हूं कि ‘तुम मेरा साथ दो, मैं हिंदू राष्ट्र दूंगा’।
बाबा ने आगे कहा कि, आज ये घोषित किया जाता है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। लेकिन इन सब बातों के बीच भी पंडित शास्त्री कई विवादों में फंसे हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास को फैलाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी हो चुकी है।
ये भी पढ़े: शुरू हुई टूरिस्ट लोगों के लिए Guided Heritage टूर सेवा, इतना है समय और टिकट










