Baghpat Incident: बागपत में मची भगदड़, हादस में 80 घायल, जाने पूरी कहानी
बागपत में मंगलवार को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया. लकड़ी की सीढ़ियों का मचान टूटने से और फिर

बागपत में मंगलवार को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया. लकड़ी की सीढ़ियों का मचान टूटने से और फिर भगदड़ मचने से कई लोग दब गए. इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए, वहीं अब तक 7 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. घायलों में काफी लोगों की काफी गंभीर है यानी मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है.
इस हादसे की तस्वीरें डराने वाली है. इनमें काफी श्रद्धालू जमीन पर पड़े तड़पते हुए नज़र आ रहे हैं. कोई खून से लथपथ है तो कोई बेहोश है. तस्वीरों में दिखाई दे आ रहा है कि हादसे की जगह तक एंबुलेंस न आ पाने की वजह से लोग ठेले, रिक्शा और बाइकों के द्वारा घायलों को एंबुलेंस तक लेकर जा रहे हैं.
कहां हुआ हादसा?
यह हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में हुआ. यहां के श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में निर्वाण महोत्सव मनाया गया था. यहां एक मानस्तम्भ स्थापित है, जिसमें आदिनाथ भगवान की प्रतिमा विराजित है. इस प्रतिमा का अभिषेक करने के लिए और उन्हें लड्डू का भोग लगाने के लिए लकड़ी की बल्लियों से सीढ़ियां बनाई थी ताकि सभी श्रद्धालू खुद प्रतिमा को लड्डू का भोग पाए सके. यह सीढ़ियां करीब 65 फीट ऊंची थी.
कब और कैसे बिगड़े हालात?
लोग इन सभी लकड़ी की सीढ़ियों पर चढ़कर बारी-बारी से मानस्तम्भ में विराजित भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के दर्शन कर रहे थे और उन्हें लड्डू का भोग लगा रहे थे. सुबह 7 से 8 बजे के बीच भगवान को भोग लगाने के लिए भीड़ बढ़ती जा रही थी. श्रद्धालू लकड़ी के मचान पर चढ़ते गए. लकड़ियों का यह मचान जरूरत से अधिक लोगों का वजन सहन नहीं कर पाया और भरभराकर सभी निचे गया.
हादसे के चलते कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद लोगों ने मचान के नीचे और भगदड़ की वजह से दबे हुए लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. लोग रिक्शा में, बाइकों पर, ठेलों पर घायलों को एंबुलेंस और अस्पताल तक ले जाते नजर आए. लकड़ी की टूटी सीढ़ियों के स्ट्रेचर बनाकर भी घायलों को अस्पताल ले जाने के दृश्य दिखे.









