राम रहीम के दरबार में BJP नेता, हरियाणा के डिप्टी स्पीकर ने लिया आशीर्वाद

हरयाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने आपसे आशीर्वाद लिया और मेरा डेरे से पुराना नाता है और जब छोटा...

हरियाणा भाजपा ने अपना मिशन वर्ष 2024 शुरू कर दिया है। उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में डेरा प्रेमियों के साथ अब भाजपा के विधायक के साथ साथ मेयर भी राजनीतिक हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं।

करनाल मेयर के बाद अब हरयाणा के हिसार के मेयर गौतम सरदाना की पत्नी ने राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में चुनावी आशीर्वाद लिया। हिसार के राजगढ़ रोड पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर व नलवा के विधायक रणबीर गंगवा भी पहुंचे। रणबीर गंगवा पहले से राम रहीम के डेरे से जुड़े हुए हैं। वर्चुअल संवाद के वक्त डेरा मुखी राम रहीम ने डिप्टी स्पीकर को पहचान लिया।

रणबीर गंगवा ने डेरा मुखी को कहा कि आपके चरणों में विनती है कि संगत के ऊपर आशीर्वाद बनाए रखें। जहां पर सारा प्रशासन फेल हो जाता है, वहां पर आशीर्वाद लेने से मानवता की सेवा के अंदर खड़े मिलते हैं और आप खुद मालिक है, आप कब वर्चुअल की जगह फिजिकल आकर दर्शन देंगे। और इसके साथ ही डिप्टी स्पीकर ने कहा कि डेरा छोटा पड़ गया था, इसलिए हम रिजॉर्ट में आए है। मेरा संबंध तो जन्म से ही आपके डेरे से है। शाह मस्ताना जी ने गंगवा में वर्ष 1960 में डेरा बनाया था।

वर्ष 1964 में मेरा जन्म हुआ और फिर आपके आशीर्वाद से कोई कमी नहीं रही और मैं खुद 5 मेंबरी कमेटी के रूप में काम करता रहा हूं। आपके आशीर्वाद से हमे सफलता मिली है। इसके साथ ही हिसार के मेयर गौतम सरदाना की पत्नी ने कहा कि मेयर साहब आज बाहर गए है। इसलिए मुझे आपके दर्शन करने का मौका मिला है। तब डेरा प्रमुख राम रहीम ने कहा कि मेयर साहब से कहेंगे कि आपको लेकर आया करेंगे।

फिर इसके बाद में सरपंच व ग्राम पंचायत सदस्यों ने आशीर्वाद लिया सत्संग के वक्त राम रहीम ने खुद की बनाई एक पुस्तिका ‘गेस माई नेम’ में से नए बच्चों का नाम चुनने का संदेश दिया और आपको बता दे की यह पुस्तिका राम रहीम ने जेल में रहते हुए लिखी है। हरियाणा में पानीपत, हिसार, करनाल, यमुनानगर के साथ ही रोहतक नगर निगमों का 5 वर्ष का कार्यकाल अगले वर्ष पूरा होने जा रहा है। इन निगमों के चुनाव दिसंबर वर्ष 2023 में है और जनता सीधे मेयर चुनती है।

आपको बता दें कि दो दिन पूर्व करनाल मेयर रेणु बाला, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर ने डेरा प्रमुख राम रहीम से वर्चुअल आशीर्वाद लिया। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को CBI कोर्ट ने वर्ष 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में 20 वर्ष की सजा सुनाई।

राम रहीम को सजा सुनाए जाने से नाराज डेरा प्रेमियों ने पंचकूला व सिरसा में आगजनी शुरू कर दी। पंचकूला व सिरसा में दंगे भड़क गए। पुलिस की गोली से लगभग प्रदेश में 32 प्रेमियों की मौत हुईऔर इसके साथ ही प्रेमियों पर केस भी दर्ज किए गए। इसके बाद डेरा प्रमुख राम रहीम को रणजीत हत्याकांड व पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में भी सजा हुई। डेरा प्रेमी इसके लिए BJP को दोषी ठहराते आए है। भाजपा मिशन वर्ष 2024 से पूर्व प्रेमियों की नाराजगी दूर करना चाहती है।

राम रहीम अगस्त महीने, वर्ष 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। राम रहीम को पूर्व में मेडिकल जांच के बहाने PGI रोहतक व गुरुग्राम में बीमार मां से मिलाने के लिए ले जाया जाता रहा है। राम रहीम को इसी वर्ष पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 20 दिन की पैरोल मिली थी और फिर इसके बाद 17 जून को राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी और राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम में रुका था। अब अक्टूबर, वर्ष 2022 में राम रहीम को कुल 40 दिन की पैरोल मिली है।

Hair Crown

यह भी पढ़े: दिल्ली पुलिस के ASI ने खुद को बचाने के लिए दोस्त को उतारा मौत के घाट

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!