BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘हिंदुओं को घरों में रखने होंगे हथियार’
सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने यह कहा की 'हिंदुओं को अपने घरों में हथ्यार रखने होंगे' इसके साथ ही उन्होंने लव जिहाद के मामले में भी कहा'...

भारतीय जनता पार्टी BJP की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कई बार अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती है और आपको बता दे की एक बार फिर प्रज्ञा ठाकुर ने एक विवादित बयान दिया है। सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने यह कहा की ‘हिंदुओं को अपने घरों में हथ्यार रखने होंगे’ इसके साथ ही उन्होंने लव जिहाद के मामले में भी कहा है कि अगर वो प्यार भी करते हैं तो उसमें भी जिहाद करते हैं।
इसके आगे साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने यह कहा, ‘हिंदुओं को अपना अधिकार है कि वे अपनी मर्यादा पर प्रहार करने वालों को खुद जवाब दें। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा ‘अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो कम से कम से कम आप सब्जियों को काटने के लिए चाकू का उपयोग तो करो।’ प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा, ‘पता नहीं कब क्या और किस तरह की स्थिति आ जाए। आत्मरक्षा का अधिकार सबको है। अगर हमारे घर पर कोई घुसपैठ करता है और या फिर हम पर हमला करता है तो हमारा काम है उनको मुंहतोड़ जवाब देना।’
BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लव जिहाद को लेकर कही ये बात
बता दे की भोपाल से बीजेपी (BJP) सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लव जिहाद पर भी एक बयान दिया है। उन्होंने यह कहा, ‘लव जिहाद। उनके पास में जिहाद की परंपरा है और अगर कुछ नहीं तो वे लव जिहाद तो जरूर करते हैं। अगर प्यार भी करते हैं तो उसमें भी जिहाद करते हैं। हम (हिंदू) लोग भी अपने भगवान से प्यार करते हैं और एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता हैं।
इसके चलते ही आगे उन्होंने कहा, ‘संन्यासी यह कहते हैं कि भगवान की ओर से बनाई गई इस दुनिया में सभी उत्पीड़कों और साथ ही पापियों को खत्म करो। अगर प्यार (Love) की सही परिभाषा यहां पर नहीं बचेगी तो इसमें शामिल सभी लोगों को जवाब दें। लव जिहाद में शामिल सभी लोगों को भी उसी तरह से जवाब दें।’
ये भी पढ़े: नांगलोई इलाके में डीटीसी ड्राइवरों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, जांच जारी










