बहन की शादी में नाचते हुए गई भाई की जान, बहन बोली आंखें खोलो बाबू मैं जा रही हूं

दुल्हन की हल्दी की रस्म में नाच रहे उसके भाई की अचानक मौत की खबर के बाद दुल्हन बहन पूजा, अपने भाई के शव के पास ही बैठी रही..

ये ख़बर शायद आप को रुला दें आज एक घटना है को बताने जा रहे है बता दें दुल्हन की हल्दी की रस्म में नाच रहे उसके भाई की अचानक मौत की खबर के बाद दुल्हन बहन पूजा, अपने भाई के शव के पास ही बैठी रही। और उसे एकटक देखकर लगातार रोती रही। और शादी के बाद सुबह की विदाई के समय भी दुल्हन अपने भाई के शव से खूब लिपट कर दहाड़ मार कर काफी रोती रही। और वह रोते-रोते यही कह रही थी कि आंखें खोलो मेरे बाबू! मैं अब जा रही हूं।

बता दें सिद्धार्थनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हमारे सामने आई है। यहां के चिल्हिया कस्बे में शादी के दिन ही दुल्हन को हल्दी लग रही थी। और खुशी में नाच रहे उसके भाई की अचानक से मौत हो गई और शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं है। और परिजनों ने उसके शव को घर में ही रखकर शाम के समय आए सभी बरातियों का दिल पर पत्थर रखकर उनका स्वागत किया और विवाह की सारी रस्में पूरी कराकर दुल्हन और बरातियों को विदा भी कर दिया। और उसके बाद परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार किया।

चिल्हिया कस्बे के निवासी लोचन गुप्ता ने अपनी पुत्री की शादी जनपद गोरखपुर के सिंघोरवा के गांव में तय की थी। और 13 मार्च के दिन सोमवार को विवाह का होना पक्का निश्चित हुआ था। और सोमवार की शाम को बरात आनी थी। साथ ही दिन में दुल्हन को हल्दी लगाने की रस्म भी चल रही थी। और घर में होम थियेटर पर खूब गाने बज रहे थे

और सभी किशोर, किशोरियां व महिलाएं भी नाच रही थीं। साथ ही दुल्हन का भाई बैजू (19) भी खूब खुशी में नाच रहा था। अचानक वह नाचते-नाचते निचे गिर गया और वही पर बेहोश हो गया। फिर परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। और जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे वहाँ से रेफर कर दिया। फिर उसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। बता दें परिजनों के मुताबिक, उसकी मौत दिल का दौरा और सिर की नस के फटने से हुई है।

और इधर, दुल्हन के भाई की मौत की खबर से पुरे घर में काफी कोहराम मच गया। शुभ मंगल के गीत गा रहीं सभी महिलाएं बिलखने लगीं। और देखते ही देखते शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। साथ ही यह घटना सुनकर दूल्हे की तरफ के लोग और कुछ रिश्तेदारों को लेकर चिल्हिया में पहुंचे और शादी की रस्में पूरी कराईं गई। उसके बाद दुल्हन के पिता ने सुबह चार बजे अपनी बेटी व सभी बरातियों को विदा करने के बाद अपने बेटे बैजू के शव का अंतिम संस्कार किया।

..आंखें खोलो मेरे बाबू मैं अब जा रही हूं
बता दें दुल्हन की हल्दी की रस्म में नाच रहे उसके भाई की अचानक मौत की खबर के बाद बहन दुल्हन पूजा, अपने भाई के शव के पास ही बैठी रही। और उसे एकटक देखकर बुरी तरह से रोती रही, और यह देखकर सभी परिजन व शादी में आए सभी लोग भी दहाड़ मार कर बुरी तरह से रोने लगे। फिर मंगलवार की सुबह विदाई के समय यह दुल्हन अपने भाई के शव से लिपट कर बहुत रोती रही। और वह रोते-रोते यही कह रही थी कि आंखें खोलो मेरे बाबू! मैं अब जा रही हूं।

Accherishteyये भी पढ़े:  रुपयों के विवाद में सब्जी विक्रेता को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!