eta name="keywords" content="ghaziabad-common-man-issues,Bulldozer Action, Bulldozer Action in Indirapuram, bulldozer Action in Ghaziabad, Indirapuram Encroachment, Free, Municipal Corporation, Encroachment Campaign, Ghaziabad, Ghaziabad news, Anti Encroachment Drive, Public Land, Green Belt Parks, इंदिरापुरम, गाजियाबाद, इंदिरापुरम अतिक्रमण मुक्त , गाजियाबाद अतिक्रमण मुक्त, up news, uttar pradesh news, up crime, up police, common man issue, ,Uttar Pradesh news"/>

Bulldozer Action: इंदिरापुरम में आज से तीन दिन तक चलेगा बुलडोजर, पुलिस तैनात

इंदिरापुरम को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम आज से एक अभियान की शुरुआत करने वाली है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य

इंदिरापुरम को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम आज से एक अभियान की शुरुआत करने वाली है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक के निर्देश पर टीम का गठन किया गया है।

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने मंगलवार को टीम के साथ एक बैठक कर जरूरी निर्देश मिले है। उन्होंने कहा कि अभियान के चलते पुलिस बल बेहद मौजूद रहेगा।

तीन दिनों तक चलेगा अभियान
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार ने कहा कि तीन दिन चलने वाले इस अभियान के लिए निर्माण, स्वास्थ्य, उद्यान और जोनल प्रभारी की टीम को मौजूद किया गया है।

इंदिरापुरम से अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थीं, इनका संज्ञान लेते हुए 29 से 31 जनवरी तक 3 अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

इंदिरापुरम के मुख्य मार्गाें से रेहड़ी-पटरी, सरकारी भूमि पर कब्जा, ग्रीन बेल्ट पार्कों से कब्जा हटाया जाएगा। हर दिन दोपहर 2 से 5 बजे तक यह अभियान चलेगा। क्षेत्र में खड़े बेतरतीब वाहनों पर भी कार्रवाई होगी।

समस्या को लेकर निगम के खिलाफ लोगों ने किया था प्रदर्शन

वहीं पर दूसरे मामले में इंदिरापुरम के न्याय खंड-एक के कम से कम 5 हजार की आबादी पिछले 3 माह से सीवर ओवरफ्लो की दिक्कत से काफी परेशान है। वहां के सभी लोगों ने हाल ही में नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। उनका कहना है कि 3 महीने से सीवर ओवरफ्लो की परेशानी बनी हुई है, पर बार-बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम समस्या से निजात नहीं मिल रहा है।

सड़कों पर जलभराव की स्थिति मिलती है और लोगों का घरों से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। न्याय खंड-एक की ईडब्ल्यूएस कालोनी में करीब 5 हजार लोग रहते हैं। वहां के रहने वाले कुलदीप सक्सेना और अजीत कुमार ने बताया कि जब से यह इलाका इंदिरापुरम नगर निगम के अंतर्गत आया है, समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!