
पंजाब की जनता के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पंजाब परिवहन विभाग की बस सेवा जल्द शुरू होगी। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के निर्देशों के बाद दोनों राज्यों के परिवहन विभाग ने बैठक की। बैठक के दौरान दोनों विभागों ने इस पर विचार किया।
बता दें कि इस सेवा से परिवहन विभाग की कमाई तो बढ़ेगी। साथ ही साथ पंजाब से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले लोगों को आसानी होगी। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते दिनों पंजाब सीएम ने यह बात सीएम केजरीवाल के सामने उठाई थी। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने विभाग के सचिव विकास गर्ग को दिल्ली विभाग से बात करने को कहा। वही विकास गर्ग ने दिल्ली परिवहन विभाग से बात की। इसके साथ बताया जा रहा है कि यह सेवा पंजाब के अलग-अलग शहरों से शुरू होगी। वही किफायती दामों में यात्रा कारवाई जाएगी।
यह भी पढ़े: एक बार फिर राजधानी में चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने की 12 जगहों की पहचान