नैनीताल की खाई में गिरी 30 यात्रियों की बस, महिलाओं-बच्चे समेत 7 की मौत, कई घायल
बस एक स्कूल की थी जिसमें 25 से 30 लोग सवार थे और कुछ लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है कुछ को अभी खोजा जा रहा है।

एक खबर उत्तराखंड के नैनीताल से सामने आयी है जहां एक बस खाई में गिरी है, जिसमें 25 से 30 सवारियां थी। वही इस हादसे में बच्चे और महिलाओं समेत सात लोगों की अब मौत हो गई है और बात करे तो कई लोग यात्री घायल हो गए हैं। ऐसे में अब रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ (SDRF) और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम अब मौके पर पहुंच चुकी हैं। साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि बस एक स्कूल की थी जिसमें 25 से 30 लोग सवार थे और कुछ लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है कुछ को अभी खोजा जा रहा है।
बता दें कि आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर ही नालनी में एक बस बुरी तरह खाई में गिरी है जिसमें तकरीबन 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना बताई जा रही है। बस खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
ऐसे में उक्त सूचना पर ही वहां के कमांडेंट एसडीआरएफ (SDRF) मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ही एसडीआरएफ (SDRF) रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल और खैरना से ही सीधा तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई जिसके बाद से ही घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि वो उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से ही सीधा नैनीताल घूमने हेतु आए हुए थे।
हालाँकि, एसडीआरएफ (SDRF) टीम रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर ही सीधा पहुंचकर अन्य बचाव इकाइयों और स्थानीय पुलिस के साथ ही संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से कुल 18 लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचा दिया गया है और उसके बाद SDRF रेस्क्यू टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










