लागू हुआ देशभर में CAA! दिल्ली के शाहीन बाग समेत कई इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा
इस कानून से किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी और सरकार की तरफ से आगे बताया गया कि कोविड महामारी की वजह से इसे लागू करने में देर हुई है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) देश भर में लागू कर दिया गया है। इस बारे में गृह मंत्रालय द्वारा CAA की अधिसूचना जारी कर दी है और CAA पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए बिना दस्तावेज वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भी नागरिकता देने के लिए किया गया है।
बता दें की सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस कानून से किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी और सरकार की तरफ से आगे बताया गया कि कोविड महामारी की वजह से इसे लागू करने में देर हुई है। वही आपको ये भी मालूम हो कि CAA को दिसंबर, 2019 में पारित किया गया था और फिर बाद में इसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई थी, लेकिन इसके खिलाफ देश के कई हिस्सों में भी आगे विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे और यह कानून अब तक लागू नहीं हो सका है क्योंकि इसके कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित किया जाना अभी बाकी था।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










