CDS Bipin Rawat का तमिलनाडु में हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश

तमिलनाडु के कुन्नूर से भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने की बड़ी खबर सामने आ रही है, हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे

तमिलनाडु के कुन्नूर से भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत (Bipin Rawat) भी मौजूद थे। बुधवार को तमिलनाडु के जिस इलाके में ये हादसा हुआ, वह जंगली इलाका है।

जानकारी के मुताबिक, ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें बिपिन रावत के साथ 14 लोग और सवार थे। वहीँ इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है। हालांकि सभी को पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत के साथ उनकी धर्म-पत्नी मधुलिका रावत भी सवार थीं। इसी के साथ इस विमान को चलाने वाले 2 पायलट की पहचान ग्रुप-कैप्टन पीएस चौहान और स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप के रूप में हुई है।

ख़बर के मुताबिक, नीचे दी गई लिस्ट में वो लोग हैं जो राजधानी दिल्ली से सुलूर तक बिपिन रावत के साथ सफर कर रहे थे। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि इनमें से कितने लोग उस समय हेलिकॉप्टर में मौजूद थे।

blog image

बहरहाल इस हादसे में अभी तक 3 लोगों लो सही सलामत निकल लिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम के कारण ये हादसा हुआ है। हादसे में चोटिल हुए लोगों को पास में ही स्थित सेना के वेलिंग्टन बेस में उपचार के लिए ले जाया गया है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: Delh-NCR में 3 हथियार स्मगलर गिरफ्तार, 20 से ज़्यादा अवैध पिस्टल बरामद

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!