लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करेगी केंद्र सरकार

बेटियों की शादी की उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल करने की तैयारी की जा रही है और इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी भी दे दी है

बेटियों की शादी की उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल करने की तैयारी की जा रही है और इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी भी दे दी है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले में अपने सम्बोधन में कहा था कि बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए उनकी शादी उचित समय पर होनी चाहिए।

देश में पुरूषों के विवाह की न्यूतम उम्र 21 और महिलाओं की 18 साल हैं। लेकिन अब सरकार बाल विवाह निषेध कानून, स्पेशल मैरिज एक्ट में संशोधन करेगी। इसके अलावा निति आयोग में जया जेटली की देख रेख में बने टास्क फाॅर्स ने इसकी शिफारिश की थी।

नीती आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल भी इस टास्क फाॅर्स के सदस्य थे। इनके अलावा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, महिला तथा बाल विकास, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा तथा साक्षरता मिशन और न्याय तथा कानून मंत्रालय के विधेयक विभाग के टास्क फोर्स के सदस्य थे।

आपको बता दें कि टास्क फाॅर्स का गठन पिछले साल जून में किया गया था और पिछले साल दिसंबर में ही इसने अपनी रिपोर्ट दी थी।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना किया तो, गला घोंटकर कर दी हत्या

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!