
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबियत से जुडी एक खबर सामने आयी है जहां उनको पेट में दर्द होने की वजह से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कर दिया है। उनके बीमार होने का कारण प्रदूषित पानी के पीने से बताया जा रह रहा है। जिसके बाद उनकी तबियत खराब हुई और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि इसी से जुडी एक वीडियो सामने आयी है जिसमे भगवंत मान प्रदूषित पानी पीते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद ही उनको पेट में दर्द शुरू हो गया। आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट द्वारा डाली गयी वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि उन्होंने एक नदी से गिलास में पानी भरा और उसको वो पूरा पी गए। यह वीडियो 17 जुलाई को ट्वीट किया गया था।
ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਚਰਨ ਛੋਹ ਪ੍ਰਾਪਤ ਧਰਤੀ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਪਵਿੱਤਰ ਵੇਈਂ ਦਾ ਪਾਣੀ ਪੀਂਦੇ ਹੋਏ CM @BhagwantMann ਜੀ
ਪਵਿੱਤਰ ਵੇਈਂ ਨੂੰ ਸਾਫ਼ ਕਰਨ ਦਾ ਬੀੜਾ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸੰਤ ਸੀਚੇਵਾਲ ਜੀ ਨੇ ਚੁੱਕਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ pic.twitter.com/4LnU0U66wQ
— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 17, 2022
इस वीडियो को शेयर किये गए कैप्शन में लिखा हुआ था कि ‘मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर लोधी में पवित्र जल पीते हुए गुरु नानक साहिब की भूमि को नमन किया। भगवंत मान और राज्य सभा सदस्य संत सिचेवाल जी ने पवित्र स्थान की सफाई का बीड़ा उठाया है।’
रिपोर्ट्स द्वारा बताया जा रहा है कि भगवंत मान रुटीन चेकअप के लिए एडमिट हुए हैं। लेकिन कई दूसरी रिपोर्ट्स का मानना है कि वह पेट में दर्द जैसी शिकायत की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। साथ ही जिस पानी को भगवंत ने पिया है उस में आसपास के कस्बों और गांवों के सीवेज का पानी भी मिला रहता है जिसकी वजह से उनको दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
ये भी पढ़े: दिल्ली से राजस्थान, गुजरात जाना हुआ आसान, तैयार हुआ नया 600 Km वाला एक्सप्रेसवे