Constitution Day 2021: जानें क्यों मनाया जाता है 26 नंवबर को संविधान दिवस?

Constitution Day 2021: पूरे देश में संविधान दिवस 26 नंवबर को मनाया जाता है, क्योंकि आज ही के दिन भारतीय संविधान औपचारीक रूप से अपनाया गया था

आज के दिन यानी 26 नवंबर को संविधान दिवस है। पूरे देश में संविधान दिवस 26 नंवबर को मनाया जाता है, क्योंकि आज ही के दिन भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा औपचारीक रूप से अपनाया गया था।

भारतीय संविधान को 26 नंवबर को अपनाया गया था लेकिन उसे लागू 26 जनवरी को किया गया था। आपकों बता दे कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जन्म-दिवस के अवसर पर वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाये जाने की घोषणा की थी।    

संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय नागरीकों को ना सिर्फ स्वतंत्र भारत का नागरिक होने का अहसास होता है बल्कि संविधान में लिखित अधिकारों से हमें अपना हक मिलता है, और साथ ही लिखित मूल कर्तव्यों से हमें नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है।

संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “कोई भी संविधान चाहे वह कितना ही सुंदर, सुव्यवस्थित और सुदृढ़ क्यों न बनाया गया हो, यदि उसे चलाने वाले देश के सच्चे, निस्पृह, निस्वार्थ सेवक न हों तो संविधान कुछ नहीं कर सकता। डॉ. राजेंद्र प्रसाद की यह भावना पथ-प्रदर्शक की तरह है।” इसके साथ ही पीएम मोदी ने पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा हस्ताक्षरित संविधान पत्र को भी साझा किया।

Tax Partner

ये भी पढ़े: DMRC ने हासिल की बड़ी महारत, पिंक लाइन पर शुरू हुई ड्राइवरलेस मेट्रो सर्विस

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!