Kannauj Crime: 11 साल का रिश्ता एक शक ने किया खत्म, दिवाली से पहले खौफनाक वारदात

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में एक पति ने पत्नी पर अवैध...

Kannauj Crime: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में एक पति ने पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक जताते हुए उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि पति ने पहले पत्नी पर पेट्रोल डाला और फिर आग लगा दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 5 नवंबर की सुबह हुई। आरोपी की पहचान सुखबीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। गुरुवार सुबह भी उसने इस शक के चलते खौफनाक कदम उठा लिया।

11 साल पहले दोनों ने की थी लव मैरिज

बताया जा रहा है कि सुखबीर और उसकी पत्नी ने करीब 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सुखबीर काम की तलाश में हरियाणा के हिसार चला गया था, जहां वह मजदूरी करता था।

वह दिवाली मनाने के लिए दो दिन पहले ही गांव लौटा था। घर आने के बाद उसे पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का शक हुआ। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

बच्चों को बाहर ले जाने के बाद पत्नी पर डाला पेट्रोल

आरोप है कि 5 नवंबर की सुबह सुखबीर अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद वह पेट्रोल से भरी बोतल लेकर वापस लौटा और पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद उसने जलती हुई पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और वहां से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी विनोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। वहीं, स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखबीर को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

एसपी के मुताबिक, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!