Cyclone Michaung: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कई इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

रक्षामंत्री ने चक्रवात से उत्पन्‍न स्थिति का जायजा लेने के लिए तमिलनाडु के कई इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर, राज्य को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चक्रवात मिगजौम के दौरान हो रहे हालात का निरीक्षण करने के लिए तमिलनाडु के कई इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्‍होंने चेन्‍नई में राज्‍य के मुख्‍यमंत्री स्‍टालिन के साथ बैठक भी की। रक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत में जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात से हुई मौतों से काफी दुखी हैं।

 

उन्‍होंने बताया कि वे व्‍यक्तिगत रूप से मौजूदा संकट से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों का निरीक्षण कर रहे हैं और मुख्‍यमंत्री से भी बात की है। वे नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय दल चेन्‍नई भेज सकते हैं।

 

राजनाथ सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गृह मंत्रालय और कैबिनेट सचिव से तमिलनाडु के लोगों की सहायता के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराने को कहा है। उन्‍होंने सेना, नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक, मौसम विभाग, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल तथा सभी एजेंसियों की मेहनत की सराहना की।

 

श्री राजनाथ ने तमिलनाडु के लोगों को आश्‍वासन दिया कि केंद्र सरकार उनके कल्‍याण के लिए वचनबद्ध है। गृह मंत्रालय को तमिलनाडु राज्य आपदा मोचन कोष के लिए 450 करोड़ रूपये की दूसरी किस्त जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

चेन्‍नई में बार-बार हो रही बाढ़ को देखते हुए केंद्र सरकार ने शहरी बाढ प्रबंधन के लिए 500 करोड़ रूपये की राशि स्‍वीकृत की है। तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एम.के.स्टालिन ने इस योजना को सराहा और प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद दिया।

 

उन्‍होंने कहा कि स्थिति को सामान्‍य करने तथा राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए युद्ध स्‍तर पर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कोष से 5 हजार 60 करोड़ रूपये की मदद की अपील की है।

Accherishtey

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!