खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, 6 महीने की बच्ची सहित चार झुलसे
मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव में सुबह के वक्त खाना बनाने के दौरान हादसा हुआ। इस हादसे में मां बेटी समेत चार लोग झुलसे हैं।

कैमूर: जिले में सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई और इस दौरान छह महीने की छोटी बच्ची समेत चार लोग झुलस गए। घायलों में तीन एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे है। चौथा बचाने वाला व्यक्ति उनमे शामिल है।
यह मामला मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कला गांव का है। सुबह के वक्त महिला अपनी बेटियों के साथ खाना बना रही थी और इसी दौरान सिलेंडर से रिसाव होने लगा और फिर अचानक आग लग गई।
छह महीने की बच्ची सहित चार घायल भर्ती
झुलसे हुए लोगों की पहचान छह माह की बजरंगी गोसाई की पुत्री परी गोसाई, बजरंगी गोसाई की 24 साल की पुत्री पूजा कुमारी, और घीनहू गोसाई की 40 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी शामिल है और इन तीनों लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे बगलगीर कामेश्वर शाह के 40 वर्ष के बेटे आलोक घायल हो गए। इन सभी लोगों को इलाज के लिए परिवार और ग्रामीणों के सहयोग से निजी क्लीनिक मोहनिया में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए सभी घायलों को निजी क्लीनिक मोहनिया लाया गया जहां सभी का प्राथमिक इलाज जारी था। घटना आज अहले सुबह घर में खाना बनाते वक्त हुई। और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
घटना के बाद हॉस्पिटल पहुंचकर सभी घायलों का हाल जानने वालों का तांता लगा हुआ था और वहीं ग्रामीण पीड़ित लोगों के घर पर पहुंचकर गैस रिसाव की वजह जानने में जुटे हुए थे।
दो लोग अधिक झुलसे
निजी क्लीनिक मोहनिया के चिकित्सक डॉक्टर दिनेश्वर सिंह का कहना है कि 6 महीने की बच्ची समेत कुल चार लोगों को जली हुए अवस्था में लाया गया और इसमें दो लोग बोहोत बुरी तरह से जल चुके हैं। सभी का प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
ये भी पढ़े: साल का आखिरी चंद्रग्रहण कल, भारत में कब-कहां दिखेगा जानें सबकुछ










