स्वीमिंग पूल पर पत्नी के साथ डांस करते दिखे दानिश, पलभर में छिनी खुशियां

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंदर एनएच 334 पर बुधवार की देर रात करीब साढ़े 10.30 बजे गलत साइड जा रहे कैंटर ने बाइक सवार दानिश

हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंदर एनएच 334 पर बुधवार की देर रात करीब साढ़े 10.30 बजे गलत साइड जा रहे कैंटर ने बाइक सवार दानिश (35), उसकी बेटी मायरा (8), सुमायरा (6), दानिश का भतीजा समर (8), पड़ोसी वकील का इकलौता बेटा माहिम (12) को कुचल दिया था। जिसमें पांचों की मृत्य हो गई थी। वीरवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद 4 शव मोहल्ला मजीदपुरा और माहिम का शव रफीकनगर पहुंचा। शवों के पहुंचते ही मोहल्लों में चीत्कार मच गई। घरवाले जहां बेसुध थे, वहीं मोहल्ले के लोगों की आंखें भी नम हो गई। काफी घरों में चूल्हे तक नहीं जले। इस चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

खुशी के कुछ घंटों के बाद उजड़ गई रेशमा की दुनिया
बुधवार की दोपहर करीब एक बजे राजमिस्त्री का काम करने वाला रफीकनगर निवासी दानिश अपनी पत्नी रेशमा, दो बेटी मायरा, सुमायरा, पड़ोसी वकील के बेटे माहिम, बेटी इंशा, मजीदपुरा के निवासी वाले भाई सरताज के बेटे समर और बाकि पड़ोसी तनवीर और बाकि बच्चों के साथ हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर में एक स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। काफी घंटों तक वहां मौज मस्ती की। घटना से पहले स्वीमिंग पूल पर पत्नी के साथ डांस करने का दानिश का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पर यह खुशी ज्यादा देर नहीं ठहरी। वहां से लौटते समय पड़ाव के पास मिनी लैंड स्कूल के सामने हुए इस हादसे में दानिश और उसकी बाइक पर सवार बच्चे की मृत्य हो गई।

दानिश की बाइक पर उसकी दो बेटियां की भी मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी रेशमा पड़ोसी तनवीर के साथ दूसरी स्कूटी पर सवार थी। परिवार में अब केवल रेशमा ही बची है। उसकी पूरा परिवार उजड़ गया और वह रात से ही बेसुध है। उसके पति और बच्चों के शवों को भी पोस्टमार्टम के बाद मजीदपुरा में भाई सरताज के घर लाया गया।

बड़ी मन्नतों के और दुआ के बाद हुआ था माहिम
हादसे में मारा गया 12 वर्ष का माहिम भी तीन बहनों का सबसे छोटा इकलौता भाई था। परिजनों ने कहा कि 3 बहनों के बाद परिवार के लोगों की बड़ी ही मन्नतों तथा दुआ के बाद माहिम का जन्म हुआ था। लेकिन इस हादसे के बाद इस घर का इकलौता चिराग बुझ गया। माहिम का पिता वकील उर्फ गुल्लू धीरखेड़ा में एक फैक्टरी में मुनीम का काम करता है। मां शगुफ्ता का भी रो रोकर बुरा हाल था।

समर का इसी महीने था जन्मदिन, धूमधाम से मनाने की थी तैयारी
सरताज का भी रो रोकर बुरा हाल था। सरताज ने बताया कि उनके बेटे समर का इसी महीने जन्मदिन था तथा समर की मां शाहीन ने इस बार जन्मदिन धूमधाम से मनाने की बात कही थी। हालांकि गमजदा सरताज बेसुध होने के बाद जन्मदिन की तिथि तक नहीं बता पाए। समर पांच बच्चों में चौथे नंबर का था।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!