Delhi Metro: विमेंस डे पर DMRC की अनोखी पहल, महिला के लिए बंपर इनाम
देश की राजधानी दिल्ली में आगामी महिला दिवस के मद्देनजर डीएमआरसी ने शुक्रवार से महिला यात्रियों के लिए पेबल आर्ट और

देश की राजधानी दिल्ली में आगामी महिला दिवस के मद्देनजर डीएमआरसी ने शुक्रवार से महिला यात्रियों के लिए पेबल आर्ट और सुडोकू प्रतियोगिता शुरू की है। यह प्रतियोगिताएं 3 मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच आयोजित होगी।
पहले दिन शुक्रवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर यह प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद 3 मार्च को विश्वविद्यालय तथा 4 मार्च को दिल्ली हाट IAN मेट्रो पर आयोजित होगी।
Join DMRC’s exclusive International Women’s Day celebrations with exciting activities for our female commuters!
1. On-the-spot Pebble Art Activity
2. Sudoku CompetitionThese competitions are currently in progress at these metro stations:
1. Rajiv Chowk
2. Vishwavidyalaya
3.…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) February 28, 2025
जिसमें महिला यात्री मौजूद होती हैं। इसके साथ ही DMRC इंटरनेट मीडिया एक्स पर डीएमआरसी के हैंडल से शुक्रवार से 4 मार्च तक एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी की जाएगी।
डीएमआरसी ने पूछे गए प्रत्येक सवाल का सही जवाब देने पर महिला यात्री को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के परिणाम 5 मार्च को डीएमआरसी की वेबसाइट घोषित किया जाएगा। विजेताओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ एक उपयुक्त पुरस्कार मिलेगा।









