भूलकर भी ना करें इन 4 लक्षणों को इग्नोर, वरना बढ़ जाएगी मुश्किल

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले आई-दिन बढ़ते जा रहे है. हर कहीं, बस इसके वैरिएंट के संकेत और लक्षणों के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है.

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले आई-दिन बढ़ते जा रहे है. हर कहीं, बस इसके वैरिएंट के संकेत और लक्षणों के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है. आपको बता दें की WHO ने कोरोना के इस रूप को वर्गीकृत किया है. अलग-अलग संस्था ने ओमीक्रॉन कि संक्रामता दर को लेकर सावधान रहने कि सलाह दी है.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह इम्युनिटी सिस्टम पर बेहद प्रभाव डाल रहा है. ऐसे में जिन लोंगो को वैक्सीन कि दोनों डोज़ लग चुकी है, ऐसे में उन्हें भी सावधान रहना होगा. इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा कि आप इन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. आइए जानते हैं ओमिक्रॉन के लक्षण:

थकान:
पहले वैरिएंट के मुकाबले, ओमीक्रॉन से थकान बहुत ज्यादा हो सकती है. आप ज्यादा थकावट महसूस कर सकते है. कम ऊर्जा का अनुभव कर सकता है तथा ज्यादा आराम करने की अत्यधिक इच्छा हो सकती है. हालांकि, यह ध्यान रखना बहुत जरुरी है कि थकान और भी बहुत कारणों और स्वास्थ्य कि परेशानियों से भी हो सकती है. अगर आपको ऐसा कुछ महसूस हो रहा है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं.

सूखी खांसी:
साउथ अफ्रीका हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, ओमीक्रॉन से जुड़े लोंगो को सुखी खांसी भी हो सकती है. यह लक्षण कोविड 19 में भी दिखाई दिया था. सुखी खांसी तब होती है जब आपके गले में किसी प्रकार का कोई इंफेक्शन हो रखा हो या फिर आपका गला सूखा हो.

हल्का बुखार:
हल्का बुखार रहना कोविड 19 के बताये गए लक्षणों में से एक है. लेकिन ओमीक्रॉन में बुखार, माइल्ड रहता है और कई दिन तक चलता है.

रात में पसीना आना:
आपको बता दें, कि रात में पसीना आना इस बीमारी का ही एक लक्षण है. दरहसल इसमें सबसे ज्यादा हैरानी कि बात तो यह है कि, अगर आप एसी चलाकर या ठंडी जगह पर सो रहे है, तो भी आपको पसीने आएंगे.

Hair Crown

ये भी पढ़े: बच्चों में दिखे अगर ये लक्षण, तो हो जाए सावधान! हो सकता है Omicron

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!