लव जिहाद के चलते हिंदूवादी संगठनों ने किया आंदोलन, रखी कठोर कानून बनाने की मांग
मुख्य वक्ता सुरेश सुरेश चव्हाणके ने एकत्रित जनसमूह को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि लव जिहाद के विरुद्ध जहां भी उनकी आवश्यकता होगी तो...

दिनांक 8 जनवरी 2023 रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर राष्ट्रीय राजधानी के अनेक हिंदूवादी संगठनों ने देश में लव जिहाद की बढ़ती हुई घटनाओं के विरोध में एक जन आंदोलन किया और लव जिहाद के विरुद्ध एक सशक्त एवं कठोर कानून बनाने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए लव जिहाद की भयावहता के विषय में बताया कि किस प्रकार यह समस्या हमारे देश में ही नहीं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय समस्या बनती जा रही है।
इसका शिकार केवल सनातनी बालिकाएं और महिलाएं ही नहीं बल्कि सभी धर्मों की बालिकाएं इसकी शिकार बन रही है। वक्ताओं ने इस पर भी अपने सुझाव दिए कि किस प्रकार से हम इससे निदान पा सकते हैं और अपनी बच्चियों का जीवन सुरक्षित बना सकते हैं।
मुख्य वक्ता सुरेश सुरेश चव्हाणके ने एकत्रित जनसमूह को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि लव जिहाद के विरुद्ध जहां भी उनकी आवश्यकता होगी तो वे सबसे पहले खड़े मिलेंगे, उन्होंने मांग की हैं की लव जिहाद में यदि किसी बच्ची की हत्या होती है तो उस केस का निपटारा 30 कैलेंडर दिनों के अंदर किया जाए और जब तक केस समाप्त ना हो तब तक लव जिहादी (यानी अपनी व्यक्तिगत और धार्मिक पहचान छुपाकर विवाह करके अपनी जीवनसंगिनी की हत्या करने वाला व्यक्ति) को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से निवेदन किया कि वह घर घर जाए और लव जिहाद के प्रति सनातनी परिवारों के बच्चों और माता-पिता और को जागरूक करें और इसके बाद एक विशाल कार्यक्रम तालकटोरा स्टेडियम और उसके बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में करें।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने हाथ उठाकर उन्हें इस विषय पर पूरा सहयोग और समर्थन का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के सभी हिंदूवादी संगठनों ने हिंदू महा कुंभ के तत्वावधान में किया था। अब यह जन आंदोलन लव जिहाद के विरुद्ध सशक्त एवं कठोर कानून बनने तक जारी रहेगा। जिसे समाज के सभी वर्गों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। इससे उत्साहित होकर हिंदू महा कुंभ के सभी लोगों ने सनातनी समाज और सनातन धर्म के हित के अन्य विषयों पर और भी आयोजनों का विचार बनाया है।
Reports By – Sagar Malik (Delhi)
ये भी पढ़े: उर्फी जावेद को मिला डिप्टी सीएम की पत्नी का समर्थन, जानिए पूरा मामला










