आशिकी के चलते बहू ने सास का कोबरा सांप से डसवा कर किया कत्ल

कतल का ऐसा मामला आम तौर पर कही भी सुनने को नहीं मिलता। जब कोई किसी की जान लेने के लिए सांप को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करे और उससे डसवा कर किसी का क़त्ल कर दें।

कतल का ऐसा मामला आम तौर पर कही भी सुनने को नहीं मिलता। जब कोई किसी की जान लेने के लिए सांप को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करे और उससे डसवा कर किसी का क़त्ल कर दें। राजस्थान के झुंझनू में हुए एक महिला के क़त्ल का ये मामला कुछ ऐसा ही है।

हमेशा की तरह रात के खाने के बाद सुबोध देवी अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। लेकिन सुनहे वो अपने बिस्तर से देर तक नहीं उठी यह देख कर उनकी बहु अल्पना को हैरानी हुई और वो अपनी सास को जगाने की लिए उनके कमरे में पहुंची, लेकिन अंदर कमरे का मंजर देख कर उसकी चीख़ निकल गई।

उसने देखा कि उसकी सास बिस्तर पर बेसुध पड़ी है और वहां एक ज़हरीला सांप एक कोने में कुंडली मारे बैठा था। ‘अल्पना’ ने फिर आसपास के पड़ोसियों को इस बारे में खबर दी फिर पड़ोसियों ने सुबोध देवी को उठाने की काफी कोशिश की पर उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। 

muder case

जानकारी के अनुसार पड़ोसियों ने सुबोध देवी को हॉस्पिटल पहुंचाया और डॉक्टरों ने उसे मुर्दा करार कर दिया। 

यकीनन मामला सांप के काटने से हुई मौत का ही था। लेकिन पुलिस ने इस मामले को एक हादसा समझकर फाइल क्लोज कर दी, फिर एक महीने के बाद सुबोध देवी के घरवालों ने एक ऐसी बात सुनी कि उनका दिमाग़ सुन हों गया। 

दरअसल घर की बहु अल्पना किसी से फ़ोन पर ये कह रही थी की सुबोध देवी की मौत के रोज़ तुम्हे और तुम्हारे दोस्त को किसी ने देख तो नहीं लिया? क्योंकि अगर किसी ने उन्हें देखा है,तो बड़ी मुसीबत हो जाएगी। और बस, यही वो बात थी जिसने पूरे मामले को पलट दिया।

यह सारी बात अल्पना के ससुर यानि सुबोध देवी के पति ने सुन ली थी। फिर राजेश यानि उसके (ससुर) ने पुलिस में अपनी बहू अल्पना के खिलाफ़ शक जताते हुए अपनी बीवी की मौत के मामले में नए सिरे से तहरीर दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की छानबीन में पता चला की अल्पना का किसी मनीष मीणा नाम के लड़के के साथ प्रेम सम्बन्ध है। 

तफ्तीश के दौरान जब पुलिस ने अल्पना के मोबाइल फ़ोन की कॉल डिटेल्स निकलवाई, तो रिकॉर्ड देख कर चौंक उठी। 2 जून 2019 यानी जिस रोज़ उसकी सास सुबोध देवी की मौत हुई थी, उस रोज़ अल्पना ने अपने प्रेमी मनीष मीणा से मोबाइल पर कुल 124 बार बात की थी, जबकि मनीष के एक दोस्त कृष्णा के साथ 19 बार।

आपको बता दें की मनीष ने अपनी प्रेमिका यानी सुबोध की बहू अल्पना के साथ मिल कर उसकी सास को सांप के डसवा कर जान लेने की बात कबूल कर ली। 

दरअसल अल्पना की सास दोनों के इस रिश्ते से नाराज़ रहती थी और आख़िरी बार उन्होंने अपने बेटे को अल्पना की ये करतूत बता देने की धमकी दी थी और बस, इसी के बाद अल्पना और मनीष ने सुबोध देवी का क़त्ल का फैसला कर लिया था।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: दिल्ली में किन्नरों के बीच हुआ खूनी संघर्ष! घंटो तक चली मारपीट

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!