नहीं मिली सरकारी नौकरी तो इंजीनियर ने खोली चाय की दूकान, जानिए पूरी खबर

उन्होंने पहले तो परिवार वालों को मनाया और फिर बताया, वह 'इंजीनियर चायवाला' नाम से अपना एक टी-स्टॉल शुरू करना चाहते हैं। अब पंकज ने...

सरकारी नौकरी हर किसी इंसान का सपना होता है, लेकिन चंद खुशकिस्मत ही होते हैं, जिनका यह सपना साकार हो पाता है और बाकी लोगों को निराश होकर रोजगार के दूसरे कोई साधन तलाशने पड़ते हैं। आपको बता दे की हल्द्वानी के इंजीनियर पंकज पांडे भी सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे थे, पर जब नौकरी नहीं मिली तो इन्होंने कुछ ऐसा किया कि हर कोई चौक गया।

पंकज ने क्या बताया जानिए?

पंकज ने पहले तो इंजीनियरिंग की डिग्री को परे रख शहर में एक चाय का स्टॉल लगाना शुरू कर दिया और फिर अब लोग उन्हें ‘इंजीनियर चायवाला’ के नाम से जानते हैं। आपको बता दे की पंकज पांडे रानीखेत के रहने वाले हैं। उन्होंने उत्तराखंड के गरुड़ गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक College से मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई की है।

पंकज यह बताते हैं, उन्हें प्राइवेट सेक्टर में जॉब के काफी ऑफर मिले, लेकिन वह सिर्फ सरकारी नौकरी करना चाहते थे। लेकिन कई प्रयासों के बाद भी उन्हें सरकारी नौकरी हासिल नहीं हो पाई। उम्र भी बढ़ती गई। घरवालों को उनकी बहुत ज्यादा फिक्र रहती थी। बता दे की ऐसे में पंकज ने सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ साथ अपना खुद का चाय का स्टॉल शुरू करने की ठानी।

उन्होंने पहले तो परिवार वालों को मनाया और फिर बताया, वह ‘इंजीनियर चायवाला’ नाम से अपना एक टी-स्टॉल शुरू करना चाहते हैं। अब पंकज ने हल्द्वानी में अपना एक टी स्टॉल शुरू कर दिया है। पंकज इंजीनियर चायवाला प्रति कप 10 रुपये से लेकर कुल 25 रुपये तक की चाय बेचते हैं, जिसे लोग बहुत पसंद करते हैं। पंकज चाय बेचकर रोजाना 400 से लेकर 500 रुपये की कमाई कर लेते हैं।

पंकज यह कहते हैं, सरकार की तरफ से कई विभागों में मैकेनिकल इंजीनियर की पोस्ट खत्म कर दी गई है। मेरी उम्र भी लगातार बढ़ रही थी और ऐसे में मैंने खुद फैसला लिया और फिर अपना चाय का स्टॉल शुरू कर दिया। इस तरह इंजीनियर पंकज ने अपना टी स्टॉल खोलकर कमाई करना शुरू कर दिया है, हालांकि सरकारी नौकरी के लिए उनका प्रयास अभी भी लगातार जारी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: बच्चे पैदा करने पर लाखों रुपए दे रही यहां की सरकार, जानिए पूरी खबर

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!