गुरुग्राम के एक शोरूम में लगी आग, मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां
हरियाणा के गुरुग्राम में एक शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए त्वरित कार्रवाई

हरियाणा के गुरुग्राम में एक शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए त्वरित कार्रवाई को शुरू किया। हादसे की जानकारी प्राप्त होते ही दमकल विभाग ने 2 गाड़ियां मौके पर भेजीं और सभी फायर स्टेशनों को अलर्ट पर किया गया है।
फायर ऑफिसर नरेंद्र कुमार ने कहा कि आग की सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाया गया है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।









