खून की उल्टी के बाद पांच की मौत, इतने मरीज करा रहे झोलाछाप से इलाज
औरंगाबाद को बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है और दो अभी तक पांच लोगों की मौत हो गई। बता दें, पांचों मरीज को रात में खून की उल्टी हुई और अगले

औरंगाबाद को बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है और दो अभी तक पांच लोगों की मौत हो गई। बता दें, पांचों मरीज को रात में खून की उल्टी हुई और अगले दिन उन सभी ने दम तोड़ दिया। पांचों बुखार से पीड़ित थे। घरवालों का कहना है कि उन्हें डेंगू हुआ था। अभी भी 150 से अधिक मरीज घर पर ही झोलाछाप से ही अपना इलाज करा रहे हैं।
औरंगाबाद की ग्राम प्रधान के पति हंसराज ने बताया कि बहुत बार निवेदन के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोई जायजा नहीं लिया। अब पांच की मौत होने पर सीमित संसाधनों के साथ गांव में कैंप भी लगाया गया है। गांव निवासी अनीता (28) और राजकुमार (42) को काफी तेज बुखार हुआ था। तब उनका पास के अस्पताल में इलाज कराया, उनको रात को खून की उल्टियां होने पर अस्पातल में भर्ती कराया, पर जान नहीं बचा सके। निखिल (19), कपिल (38), वीरवती (70) ने भी इसी प्रकार दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च










