देश को पांच वंदे भारत की सौगात,अब देश में कुल इतनी हुई सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन

पीएम मोदी ने आज सुबह भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भारतीय रेलवे के इतिहास में पहला मौका हैं, जब एक साथ पांच ट्रेन की सौगात देश को मिली हो।

पीएम मोदी ने आज सुबह भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भारतीय रेलवे के इतिहास में पहला मौका हैं, जब एक साथ पांच ट्रेन की सौगात देश को मिली हो। रानी कमलापत‍ि- जबलपुर वंदे भारत एक्‍सप्रेस के अलावे अन्य चार ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी द‍िखाकर रवाना क‍िया गया।

पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आने के बाद अब कुल मिलाकर 23 वंदे भारत ट्रेन हो गयी। नए पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में से दो ट्रेनों मध्‍य प्रदेश को म‍िली। जबकि ब‍िहार, कर्नाटक और गोवा को एक-एक ट्रेन मिली। गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली हैं। तो वही कर्नाटक के पास अब दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हो गयी।

सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की रूट –

बेंगलुरु-हुबली-धारवाड़ वंदे भारत – यह धारवाड़, हुब्बली और दावणगेरे को बेंगलुरु से जोड़ेगी। इस ट्रेन से हुबली और धारवाड़ के बीच की दूरी 7 घंटे से घटकर मात्र 5 घंटे रह जाएगी।

पटना-रांची वंदे भारत – यह ट्रेन पटना से रांची तक का सफर मात्र 6 घंटे में तय कर लेगी। इस ट्रेन का स्‍टापेज गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ और बोकारो स्टील सिटी में होगा। यह कुल 410 किमी की दूरी तय करेगी।

भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत – यह मध्यप्रदेश की दूसरी और तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हैं। ये दोनों ट्रेन अलग-अलग रूट से दो मुख्य शहर इंदौर और जबलपुर को राजधानी भोपाल से जोड़ेगी।

मडगांव-मुंबई वंदे भारत – यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगाव स्टेशन के बीच चलेगी। इस ट्रेन में 16 के बदले 8 कोच ही होंगे और यह 7 घंटे में मुंबई से गोवा की दुरी तय कर लेगी।

Accherishteyये भी पढ़े: डुकाटी की दो, सबसे सस्ती और सबसे महंगी बाइक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!