पांच साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या, मां और प्रेमी ने दिया घटना को अंजाम
सोनीपत के इंडियन कॉलोनी की गली नंबर तीन में गुरुवार की शाम को पांच साल की बच्ची को बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची के पिता

सोनीपत के इंडियन कॉलोनी की गली नंबर तीन में गुरुवार की शाम को पांच साल की बच्ची को बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची के पिता ने इस बात का आरोप लगाया कि बच्ची मां और उसके प्रेमी ने मिलकर बच्ची की हत्या की। बच्ची की मां बेटी के शव को मोहन नगर में किसी रिश्तेदार के घर पर रख वहां से फरार हो गई। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इंडियन कालोनी की गली नंबर-3 के निवासी फिरोज खान ने सदर थाना पुलिस को कहा कि उनकी शादी 12 साल पहले पटेल नगर की रवीना के साथ थी। उन्हें रवीना से दो बेटियां थी। बाद में उनमें काफी झगड़ा रहने लगा। जिस पर दो साल पहले रवीना को उसने तलाक दिया था। इस पर रवीना अपनी बड़ी बेटी को साथ ले गई और तनवी उनके पास ही थी।
बेटी के शव छोड़कर मां प्रेमी संग फरार
फिरोज खान ने कहा कि 8 महीने पहले रवीना उनके पास गयी और तनवी को दो दिन तक अपने पास रखने की बात बोलकर उसको साथ ले गई थी। उसने कहा था कि वह उसे व्ही छोड़ जाएगी। उसके बाद वह घर पर उसे छोडक़र नहीं गई। वीरवार को रवीना अपने प्रेमी पंकज के साथ उनके मामा के घर पर गयी। वह उनकी बेटी को मृत हालत में वहां छोड़कर प्रेमी पंकज साथ फरार हो गई।
अमजद ने उन्हें मामले से के बारे में बताया। वह वहां जाकर देखा कि बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने मामले के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस टीम ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भेजा। जहां से शव का पोस्टमार्टम हुआ।









