दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हुई फ्लाइट्स,1800 यात्री रहे परेशान, डायवर्ट होकर पहुंची जयपुर
देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह ठंड और कोहरे का डबल अटैक आया. जिसका प्रभाव हवाई सफर पर भी हुआ. मंगलवार की सुबह दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह ठंड और कोहरे का डबल अटैक आया. जिसका प्रभाव हवाई सफर पर भी हुआ. मंगलवार की सुबह दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई थी. बात विजिबिलिटी की करें तो 50 मीटर से भी कम थी.
कोहरे से फ्लाइट्स की लैंडिंग समस्या
जिसके चलते ट्रेन और उड़ानें काफी ज्यादा प्रभावित रही. IGI एयरपोर्ट की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 30 से अधिक उड़ानों पर कोहरे का असर देखने को मिला है. वहीं, 12 फ्लाइट्स की लैंडिंग को जयपुर डायवर्ट किया है.
12 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
IMD के अनुसार, सोमवार सुबह दृश्यता एक दम शून्य होने के बाद दिल्ली में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा देखा गया है. मंगलवार की सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहीं.
जिसके दिल्ली के IGIA पर सुबह से ही फ्लाइट्स का संचालन बिगड़ा हुआ था. दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरा होने से दृश्यता काफी कम था. जिस वजह से फ्लाइट्स की लैंडिंग में समस्या आयी.
इस वजह से अलग शहरों से दिल्ली आ रही फ्लाइट्स को जयपुर के लिए डायवर्ट करना पड़ा. दिल्ली जाने वाली 11 और अमृतसर जाने वाली एक फ्लाइट को डायवर्ट करवा जयपुर भेजा.
हालांकि इसके चलते यात्री विमानों के अंदर ही बैठे हुए थे. बाद में दिल्ली एयरपोर्ट के ATC से इजाज़त मिलने पर फ्लाइट्स एक-एक कर फिर दिल्ली के लिए निकली.
ये फ्लाइट हुई जयपुर डायवर्ट
– स्पाइसजेट की बेंगलूरु से दिल्ली फ्लाइट SG-204
– एयर इंडिया की अहमदाबाद से दिल्ली फ्लाइट AI-818
– स्पाइसजेट की हैदराबाद से दिल्ली फ्लाइट SG-160
– दुबई से अमृतसर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-56
– विस्तारा की पुणे से दिल्ली फ्लाइट UK-972 हुई डायवर्ट
– क्विकजेट की एक कार्गो फ्लाइट भी हुई डायवर्ट
– मुम्बई से दिल्ली जा रही थी यह कार्गो फ्लाइट

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









