उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बाढ़ का कहर, 5 लोगों की हुई मौत

मानसून के बाद बेहिसाब बारिश ने कई राज्यों को प्रभावित कर दिया है। इसका सबसे जयादा असर उत्तराखंड में देखा जा रहा है।

मानसून के बाद बेहिसाब बारिश ने कई राज्यों को प्रभावित कर दिया है। इसका सबसे जयादा असर उत्तराखंड में देखा जा रहा है, इसी के साथ मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए आज (मंगलवार) रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि उत्तरखंड में आई बारिश की वजह से 5 लोगों की मौत हो चुकी हैं और चमोली क्षेत्र की नंदाकनी नदी में बाड़ भी आ गई है।

जंग चट्टी में फंसे करीब 22 लोगों का रेस्क्यू 

वही, केदारनाथ से लौटते समय बारिश के कारण जंग चट्टी में फंसे करीब 22 लोगों को (SDRF) और पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है और सभी लोगों को गौरीकुंड में शिफ्ट कर दिया गया है।

बद्रीनाथ से आया चौंकाने वाला वीडियों 

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से एक चौकाने वाला वीडियों सामने आया है, दरअसल भारी बारिश के बाद उफनते लामबगड नाले में फंसी एक कार को बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने बचाया जिसमे 4 लोग सवार थे।

उत्तराखंड में ख़राब मौसम के चलते अभी चार धाम यात्रा रोक दी गई है। 

नैनीताल में पिछले 24 घंटे में 150 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होने की वजह से नैनीताल के पास वीरभटी मोटर पुल के नज़दीक कई कार और ट्रक मलबे में दफ़न हो गए है। राज्ये में कुदरत के केहर को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। 

Tax Partner

ये भी पढ़े: America जाने का इंतज़ार कर रहे भारतीयों के लिए आई अच्छी खबर, जानें यहां

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!