बोलेरो की टक्कर और कार की भिड़ंत से चार यूट्यूबरों की मौत

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुए भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। ये चारों दोस्त यूट्यूब चैनल 'राउंड टू वर्ल्ड' के लिए कॉमेडी वीडियो बनाते थे। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो मृतकों के साथी और चार बोलेरो सवार शामिल हैं। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुए भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। ये चारों दोस्त यूट्यूब चैनल ‘राउंड टू वर्ल्ड’ के लिए कॉमेडी वीडियो बनाते थे। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो मृतकों के साथी और चार बोलेरो सवार शामिल हैं। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसा अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मनौटा पुल पर देर रात हुआ। मृतक चारों युवक लक्की चौधरी, सलमान, शाहरुख, और शाहनवाज थे, जो एक ही कार में सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो और कार के बीच टक्कर के बाद पीछे से एक और कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी।

मृतक युवक यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो बनाया करते थे और उनके चैनल के लाखों फॉलोअर्स थे। यह हादसा उस समय हुआ जब ये लोग अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। हादसे के दौरान बोलेरो में सवार चार लोग भी घायल हुए हैं और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, लक्की चौधरी, सलमान, शाहरुख, शाहनवाज, जैद और दिलशाद रविवार की शाम को अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने हसनपुर गए थे। पार्टी के बाद देर रात वे गजरौला के नवादा रोड पर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार मनौटा चौकी क्षेत्र के पुल पर पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से उनकी कार टकरा गई। पीछे से आती एक अन्य कार ने उनकी कार को घसीटते हुए ले गई।

इस भीषण हादसे में लक्की चौधरी, सलमान, शाहरुख और शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जैद और दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए सभी को गजरौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर पहुंचाया। जहां से दिलशाद और जैद की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।

मृतक युवकों के परिजनों में इस खबर से कोहराम मच गया है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!