Ghaziabad Crime: शराब पीकर ससुर ने की बहु से छेड़खानी, महिला पर डाली चाय
दहेज के लिए विवाहिता पर ससुराल में गर्म चाय डालने तथा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप

दहेज के लिए विवाहिता पर ससुराल में गर्म चाय डालने तथा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप किया है कि ममिया ससुर ने उनके साथ छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर विजय नगर थाने में पति सहित ससुराल पक्ष के 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विजयनगर थानाक्षेत्र के रहने वाली युवती की शादी साल 2020 में कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई। काफी दान-दहेज देने के बाद भी ससुराल वाले इससे बिलकुल भी खुश नहीं थे और 5 लाख रुपये और एक भूखंड की लगातार मांग हो रहे हैं। विरोध करने पर पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार किया था। आरोप है कि शराब पीकर दो ममिया ससुर ने उनके साथ छेड़छाड़ भी की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
आरोपियों ने महिला पर खौलती चाय डालकर हत्या का प्रयास
पीड़िता पर पति, देवर और ननद ने खौलती चाय डालकर हत्या कि। पुलिस से शिकायत करने पर ससुराल वाले उससे माफी मांगकर उसे घर लेते और फिर से उसके साथ मारपीट करते। इससे परेशान आकर महिला अपने घर चली गई और पति, देवर, सास, ननद, ननदोई तथा पति के दो मामाओं के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जानलेवा हमला, छेड़छाड़ तथा मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने कहा कि आरोपितों पर शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।









