सरकारी महिला कर्मचारियों को तोहफा, इस राज्य में हुआ 1 साल की मैटरनिटी लीव का ऐलान
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार अपने कर्मचारियों को 12 महीने का मातृत्व अवकाश और 1 महीने

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार अपने कर्मचारियों को 12 महीने का मातृत्व अवकाश और 1 महीने का पितृत्व अवकाश देगी।
यहां सिक्किम राज्य सिविल सेवा अधिकारी संघ (एसएससीएसओए) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लाभ प्रदान करने के लिए सेवा नियमों में बदलाव किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस लाभ से सरकारी कर्मचारियों को अपने बच्चों और परिवारों की बेहतर देखभाल करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इसका विवरण जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा।
मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 के अनुसार, एक कामकाजी महिला 6 महीने या 26 सप्ताह के सवैतनिक मातृत्व अवकाश की हकदार है। हिमालयी राज्य की जनसंख्या भारत में सबसे कम लगभग 6.32 लाख है। तमांग ने कहा कि अधिकारी राज्य प्रशासन की रीढ़ हैं, जो सिक्किम और उसके लोगों की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
उन्होंने कहा कि सिविल सेवा अधिकारियों के लिए पदोन्नति प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने पर महत्वपूर्ण ध्यान दिया गया है, जिससे पदोन्नति की संख्या में वृद्धि हुई है।
उन्होंने सभी नए आईएएस और एससीएस (सिक्किम सिविल सेवा) अधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत









