सरकार हो रही मेहरबान, शराब के बाद अब चालान पर दे रही भारी छूट

हैदराबाद में 600 करोड़ रुपये का जुर्माना बकाया है और इसे ही वसूल करने के लिए ये छूट दी जा रही है। जिससे इस रकम की भरपाई तेजी से की जा सके

हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक फाइन के पेमेंट्स पर भारी छूट की घोषणा की है। यह स्कीम हैदराबाद में इसलिए दी जा रही है क्यूंकि हैदराबाद में यातायात नियम उल्लंघन के तहत भारी भरकम जुर्माने की रकम की वसूली नहीं हो सकी है।

वर्तमान में हैदराबाद में 600 करोड़ रुपये का जुर्माना बकाया है और इसे ही वसूल करने के लिए ये छूट दी जा रही है। जिससे इस रकम की भरपाई तेजी से की जा सके।

इस पूरे ऑफर के बारे में तेलंगाना पुलिस ने एक बयान के जरिए बताया कि जुर्माना भरते समय केवल ऑनलाइन पेमेंट ही स्वीकार की जाएगी ।

इस चालान डिस्काउंट स्कीम के तहत दोपहिया वाहन मालिक को चालान राशि का केवल 25 प्रतिशत, कार मालिकों को 50 फीसदी और RTC बस मालिक को सिर्फ 30 प्रतिशत का ही भुगतान करना।

Hair Crown

ये भी पढ़े: नरेला की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 और फैक्ट्रियां भी आई चपेट में

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!