ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का हुआ निधन, 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर क्रैश में हुए थे घायल

तमिलनाडु के कुन्नूर मे हुएं हेलिकॉप्टर क्रैश में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया हैन

तमिलनाडु के कुन्नूर मे हुएं हेलिकॉप्टर क्रैश में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया है. बता दें कि 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था और इस दुर्घटना में बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का निधन हो गया था.

इस हादसे में सिर्फ वरुण सिंह ही बचे थे लेकिन वो भी बुधवार को ज़िन्दगी से जंग हार गए. इस बात की जानकारी भारतीय एयरफोर्स ने ट्वीट के द्वारा दी.

आईएएफ ने अपने ट्वीट में कहा- भारतीय एयरफोर्स को यह बताते हुए काफी निराशा हो रही है कि ग्रुप कैप्टन का इलाज के दौरान आज निधन हो गया. 8 दिसंबर 2021 को हुए दर्दनाक हादसे में वे अकेले जिंदा बचे थे. एयरफोर्स के अफसर उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं.

Tax Partner

ये भी पढ़े : Indian Railway Station’s के Funny नाम सुनकर नही रोक पाएंगे हँसी

 

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!