Hapur Fire: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 3 और यूनिट तक पहुंची लपटें

आग ने धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक केमिकल रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते....

Hapur Fire: आग ने धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक केमिकल रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास स्थित तीन अन्य औद्योगिक इकाइयों तक फैल गई। घटना के दौरान फैक्ट्री के अंदर से लगातार धमाकों की आवाज सुनाई देती रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, आग त्रिवेणी मेडिकेम की केमिकल रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में लगी। आग की शुरुआत करीब 11 बजे हुई। कुछ ही समय में फैक्ट्री से निकलने वाला घना धुआं और ऊंची लपटें काफी दूर से दिखाई देने लगीं। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

केमिकल के चलते तेजी से फैली आग

फैक्ट्री में केमिकल मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इसी दौरान अंदर से कई तेज धमाकों की आवाज भी सुनाई दी। इससे आसपास मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां लगाई गई हैं। दमकलकर्मी लगातार पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग को नियंत्रित करने तथा उसे और फैक्ट्रियों तक पहुंचने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

तीन अन्य फैक्ट्रियां भी आग की चपेट में

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास की तीन अन्य कंपनियां भी इसकी चपेट में आ गईं। दमकल विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती आग को औद्योगिक क्षेत्र के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोकना है। फिलहाल आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी है और राहत-बचाव का काम जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं। टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं और आग के कारणों के साथ-साथ नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!