Hardoi Crime: ओवरटेक के बाद लूट, व्यापारी से 5 किलो चांदी गायब

हरदोई में लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक थोक व्यापारी से करीब पांच किलो चांदी लूटे जाने का मामला सामने आया है। वारदात शाहाबाद.....

Hardoi Crime:  हरदोई में लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक थोक व्यापारी से करीब पांच किलो चांदी लूटे जाने का मामला सामने आया है। वारदात शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई, जहां पीछे से आए कार सवार चार युवकों ने व्यापारी की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने कार का शीशा तोड़कर चांदी से भरा बैग निकाला और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहा था व्यापारी

लखनऊ निवासी हृदय राम सोनी सोने-चांदी के थोक कारोबारी हैं। उनके मुताबिक, रविवार रात वह अपने ड्राइवर के साथ वैगनआर कार से शाहजहांपुर से लखनऊ लौट रहे थे। शाहाबाद क्षेत्र में बजरी प्लांट के पास पीछे से एक स्विफ्ट कार आई और उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रास्ता रोक दिया। बताया गया कि स्विफ्ट कार से चार युवक बाहर निकले। आरोपियों ने व्यापारी की कार का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखा करीब पांच किलो चांदी वाला बैग लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, तीन टीमें गठित

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और व्यापारी से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की तलाश और घटना का खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही वारदात वाले मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के साथ उनके भागने के रास्ते का भी पता लगाने में जुटी है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!