Heartbreaking: डोडा हादसे में 10 वीर जवान बलिदान, एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह-चंबा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में बलिदान हुए 10 जवानों को शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

Heartbreaking: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह-चंबा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में बलिदान हुए 10 जवानों को शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। यह श्रद्धांजलि समारोह टेक्निकल एयरपोर्ट पर आयोजित किया गया, जहां तिरंगे में लिपटे जवानों के पार्थिव शरीर रखे गए थे। पूरे माहौल में गहरा शोक और सम्मान का भाव नजर आया।

समारोह की अध्यक्षता व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. मिश्रा ने की। इस अवसर पर सेना के साथ-साथ भारतीय वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से भी जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टुटी और जम्मू के सीआरपीएफ के आईजी आर. गोपाल कृष्ण राव ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

हादसे में बलिदान जवानों में मोनू (बुलंदशहर-हिंदम), जोबंजीत सिंह (रूपनगर-अंबाला), मोहित (झज्जर-हिंदम), शैलेन्द्र सिंह भदौरिया (मोहर-ग्वालियर), समिरन सिंह (झारग्राम-कलैकॉन्डा), प्रदुम्न लोहार (पुरुलिया-रांची), सुधीर नारवाल (यमुनागर-अंबाला), हरे राम कुमार (भोजपुर-बिहटा), अजय लकरा (रांची) और रिनखिल बलीयन (हापुर-हिंदम) शामिल हैं।

सेना ने इस हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि खराब मौसम व खतरनाक पहाड़ी रास्ते पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया। सभी शहीदों के पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह नगरों की ओर रवाना कर दिए गए।

यह भी पढ़ें: Vikaspuri PVR क्षेत्र में सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा और MCD की चुप्पी

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!